प्रश्न : यदि चार क्रमागत विषम संख्याओं का औसत 30 है, इन संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या क्या है?
सही उत्तर 33
हल एवं ब्याख्या
33
ब्याख्या:
दिया गया है; चार क्रमागत विषम संख्याओं का औसत = 30
मान लिया कि पहली विषम संख्या = x है।
अत: दूसरी क्रमागत विषम संख्या = x + 2
तथा तीसरी क्रमागत विषम संख्या = x + 4
तथा चौथी क्रमागत विषम संख्या = x + 6
औसत = दी गयी संख्याओं का योग /दी गयी संख्याओं की संख्या
अब प्रश्न के अनुसार,
x+(x+2)+(x+4)+(x+6)/4 = 30
⇒ x+x+2+x+4+x+6/4 = 30
⇒ 4x + 12/4 = 30
⇒ 4(x + 3)/4 = 30
⇒ x + 3 = 30
⇒ x = 30 – 3
⇒ x = 27
अत: सबसे बड़ी क्रमागत संख्या = x + 6
= 27 + 6 = 33
अत: दिये गये क्रमागत संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या 33 है। उत्तर
Similar Questions
(1) प्रथम 4639 सम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(2) यदि चार क्रमागत विषम संख्याओं का औसत 30 है, इन संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या क्या है?
(3) 12 से 762 तक की सम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(4) 100 से 880 तक की सम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(5) प्रथम 186 सम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(6) प्रथम 3110 सम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(7) प्रथम 4463 विषम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(8) 5 से 73 तक की विषम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(9) 6 से 390 तक की सम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(10) प्रथम 1368 विषम संख्याओं का औसत कितना होगा?