प्रश्न : यदि पाँच क्रमागत सम संख्याओं का औसत 16 है, इन संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या क्या है?
सही उत्तर
20
हल एवं ब्याख्या
20
ब्याख्या
सम संख्या: वैसी संख्या जो 2 से पूरी तरह विभाजित हो जाती हो, सम संख्या कहलाती हैं।
क्रमागत संख्या: क्रमवार संख्या, अर्थात संख्या जो क्रम में हों, क्रमागत संख्या कहलाती हैं।
क्रमागत सम संख्या क्रमागत सम संख्याओं के बीच 2 का अंतर होता है, जैसी 2, 4, 6, 8, . . . . . .
इसका अर्थ है, पहली सम संख्या में 2 जोड़कर दूसरी क्रमागत संख्या प्राप्त की जा सकती है, जैसे 2 + 2 = 4, 4 + 2 = 6, 6 + 2 = 8, . . . . . . आदि।
प्रश्न का हल
दिया गया है, पाँच क्रमागत सम संख्याओं का औसत =16
मान लिया कि पहली सम संख्या = x है।
अत: दूसरी क्रमागत सम संख्या = x + 2
तथा तीसरी क्रमागत सम संख्या = x + 2 + 2 = x + 4
तथा चौथी क्रमागत सम संख्या = x + 4 + 2 = x + 6
तथा पाँचवीं क्रमागत सम संख्या = x + 6 + 2 = x + 8
अब, प्रश्न के अनुसार दिये गये क्रमागत सम संख्याओं का औसत = 16
अत:
x+(x+2)+(x+4)+(x+6)+(x+8)/5 = 16
= x+x+2+x+4+x+6+x+8/5 = 16
⇒ 5x + 20/5 = 16
⇒ 5(x + 4)/5 = 16
⇒ x + 4 = 16
⇒ x = 16 – 4
⇒ x = 12
अत: सबसे बड़ी क्रमागत सम संख्या = x + 8
= 12 + 8 = 20
अत: दिये गये क्रमागत सम संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या 20 है। उत्तर
Similar Questions
(1) प्रथम 4952 सम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(2) प्रथम 4787 विषम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(3) 5 से 401 तक की विषम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(4) 5 से 411 तक की विषम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(5) प्रथम 832 विषम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(6) प्रथम 1924 विषम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(7) प्रथम 3080 विषम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(8) 6 से 1042 तक की सम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(9) प्रथम 3652 सम संख्याओं का औसत कितना होगा?
(10) 6 से 880 तक की सम संख्याओं का औसत कितना होगा?