मेष लग्न का फल मेष लग्न में जन्म लेने वाले जातक साहसी, आत्मविश्वासी, अपने आप पर भरोसा करने वाले, नेतृत्व क्षमता से भरपूर, परिस्थितियों के अनुरूप अपने आपको ढ़ाल लेने वाले होते हैं . . वृष लग्न का फल वृष लग्न में जन्म लेने वाले जातक गंभीर प्रकृति के परंतु हमेशा मुस्कराते रहने वाले होते हैं। इन्हें अधिक बोलना या लम्बी-लम्बी फेंकने की आदत नहीं होती है। इन्हें समझ पाना लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है। ये कूटनीतिक स्वभाव वाले होते हैं। मिथुन लग्न का फल मिथुन लग्न वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इनकी सोच हमेशा सकारात्मक तथा गहन होती है। ये किसी भी नये वातावरण में अपने आप को आसानी से ढ़ाल लेने की अद्भुत क्षमता रखते हैं।